हरियाणा के मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से परीक्षा को लेकर तैयारि
अंबाला सिटी। हरियाणा के मुख्य सचिव ने रविवार शाम को वीसी के माध्यम से डीसी और एसपी से परीक्षा के दृष्टिगत की गई तैयारियों और कार्यों के बारे में भी जानकारी हासिल की।
इसके उपरांत डीसी इन परीक्षाओं के दृष्टिगत अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। डीसी अजय सिंह तोमर ने कहा कि जिले में 27 फरवरी से 29 मार्च तक आयोजित की जा रही दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को नकल रहित और शांति पूर्ण तरीके से कराना हैं। परीक्षा के दृष्टिगत जिन कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगी है, वह अपनी ड्यूटभ् को पूरी सजगता के साथ करते हुए जिले में परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन करवाए।
उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत आदेश जारी किए हुए है कि परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में अनाधिकृत व्यक्ति और मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध हैं। इसके साथ-साथ परीक्षा केंद्रों के नजदीक फोटो स्टेट की दुकानें 27 फरवरी से 29 मार्च तक परीक्षा के दिनों में 12 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखी जाने बारे भी निर्देश भी जारी किए हुए हैं।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से 10वीं व 12वीं की जो परीक्षाएं हो रही है, वह नकलरहित व पारदर्शी तरीके हो, इसको ध्यान में रखते हुए सभी पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित एसडीएम भी अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा के दिनों में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण भी करें। परीक्षा के तहत कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेवारी है, इसीलिए परीक्षा के दृष्टिगत जिनको भी जिम्मेवारी सौंपी गई है, वह अपनी डयूटी को सजगता के साथ करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरेश भौरिया, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, डीएसपी विजय कुमार, डीएसपी रमेश कुमार, डीएसपी रजत गुलिया के साथ-साथ अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।