फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन युवकों पर तलवारों और गंड़ासी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। मारकंडा के निकट कार का तेल खत्म होने के कारण खड़े तीन युवकों पर दर्जनभर युवकों ने तलवारों, गंड़ासियों से हमला कर घायल कर दिया। घायलों ने मारपीट के आरोप हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले आधा दर्जन युवकों पर लगाए।
विज्ञापन

हमलावर ने लूट के इरादे से खड़ा होने की बात बोलकर तीनों पर हमला किया। 23 फरवरी को हुई इस मारपीट में घायलों की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों ने अब ठीक होने के बाद शिकायत दी। मुलाना थाना पुलिस ने घायल उज्ज्वल की शिकायत पर युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

घायल बोले- दोस्तों से तेल का कैन लेकर बुलाया था



शिकायतकर्ता बिंजलपुर गांव निवासी 21 वर्षीय उज्ज्वल ने बताया कि 23 फरवरी को वह और राजन दोनों अपने दोस्त विकास को ऑल्टो कार में रामपुर छोड़ने के लिए जा रहे थे। गाड़ी राजन चला रहा था। मारकंडा पुल के पास पहुंचे तो अचानक कार में तेल खत्म हो गया था। गाड़ी को साइड करने के बाद अपने दोस्तों से खाली कैन में तेल लेकर बुलाया था। अभी तक प्रतीक्षा ही कर रहे थे कि अचानक एक कार रूकी। इसमें हरिद्वार से जल लाने वाले करीब छह से सात लोग बैठे थे। इतने में कुछ समझ पाते कि इस लोगों ने उन्हें लूट के इरादे से हाईवे पर रुकने की बात बोलते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

हाथों में तलवारों, गंडासियों व डंडों से हमला कर घायल कर दिया था। यहां तक कि कार को भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त कर फरार हो गए थे। जाते हुए धमकाकर गए थे कि दोबारा हाईवे पर दिखे तो जान से मार देंगे। इस मारपीट में तीनों के सिर से खून बहने के कारण उपचार के लिए एमएमयू अस्पताल मुलाना में दाखिल करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें