फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मिशन बुनियाद परीक्षा का परिणाम 20 को

विज्ञापन
जिला ​शिक्षा सदन। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग की ओर से करवाई गई मिशन बुनियाद परीक्षा लेवल वन का परिणाम 20 जनवरी को जारी होगा। राजकीय स्कूलों में आठवीं कक्षा में पढ़ने वालो 4443 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। विभाग ने शेड्यूल जारी किया है। लेवल वन परीक्षा का परिणाम 20 जनवरी को जारी होगा। लेवल वन के परिणाम के बाद 28 जनवरी को लेवल टू की परीक्षा होगी। इस परीक्षा में लेवल वन में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी ही बैठे पाएंगे। परीक्षा के लिए आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की तैयारी करवाई जा रही है।
विज्ञापन

मिशन बुनियाद में चल रहे पांच केंद्र
मिशन बुनियाद के अंतर्गत, नौंवी और दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के बीच में एक स्वतंत्र, सकारात्मक और प्रतिस्पर्धी भावना बढ़ाना, ताकि वह अपने आगामी जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें। जिले में पांच बुनियाद केंद्र राजकीय स्कूलों में चल रहे हैं। इन केंद्र में नौंवी व दसवीं कक्षा की पढ़ाई के साथ ही जेईई व सुपर-100 की प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारी करवाई जाती है।
सात अप्रैल से बैच होगा शुरू, 250 बच्चे होंगे चयनित
जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने बताया कि बीते दिनों मिशन बुनियाद लेवल वन की परीक्षा करवाई गई थी। इसका परिणाम 20 जनवरी को जारी होना है। इसके उपरांत 28 जनवरी को लेवल टू की परीक्षा करवाई जाएगी। 7 फरवरी को इस परीक्षा का परिणाम आएगा। ओरिएंटेशन कार्यक्रम करवाने के लिए 7 अप्रैल से बैच शुरू होगा। इस बैच के लिए 250 विद्यार्थियों को चुना जाएगा। यह विद्यार्थी मिशन बुनियाद केंद्र पर दो वर्ष के लिए पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस केंद्र पर पढ़ाई के लिए आने-जाने के लिए विद्यार्थियों को किलोमीटर के हिसाब से किराया भी दिया जाता है ताकि वह आसानी से केंद्र तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें