फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : सीट 1260, आवेदन पहुंचे 2402

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय, एडेड, सेल्फ फाइनांस कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। यह आवेदन नाै जून तक किए जाएंगे। राजकीय कॉलेजों की बात करें तो छावनी के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सबसे ज्यादा आवेदन पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलेज में 1260 सीट के मुकाबले 2402 आवेदन पहुंच चुके हैं। दाखिले के लिए सबसे ज्यादा मारामारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में है। वहीं, एडिड व सेल्फ फाइनांस कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन कम पहुंच रहे हैं। प्रोफेशनल कोर्स में अभ्यर्थी दिलचस्पी दिखा रहे हैं, लेकिन परंपरागत कोर्स में रुझान कम है।
बीसीए और बीबीए के लिए ज्यादा आवेदन
कॉलेजों में बीसीए और बीबीए कोर्स में ज्यादा आवेदन आ रहे हैं, जबकि बाकी अन्य कॉलेजों में सीट के मुकाबले या उससे कम आवेदन पहुंच रहे हैं। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीसीए में 100 सीट के मुकाबले 530 आवेदन आ चुके हैं। इसी तरह बीबीए कोर्स में 60 सीट के मुकाबले 266 आवेदन पहुुंचे हैं। इन दोनों कोर्स में आवेदन ज्यादा आने से कट ऑफ ज्यादा रहेगी। इससे दाखिला लेने के लिए कठिन मुकाबला रहेगा।
विज्ञापन

आवेदन को किया जा रहा सत्यापित
अभी कॉलेजों में आवेदन फार्म को सत्यापित करने का कार्य चल रहा है। यह कार्य सभी कॉलेजों में किया जा रहा है। अगर किसी अभ्यर्थी के फार्म में कोई कमी होगी तो अभ्यर्थी के मोबाइल पर मैसेज के जरिए सूचना दी जाएगी और उस कमी को अभ्यर्थी को ऑनलाइन ही ठीक करना होगा।
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबाला छावनी
कोर्स सीट आवेदन
बीए 400 654
बीए विद मेजर इन अंग्रेजी 60 38
बीए विद मेजर इन राजनीति शास्त्र 40 67
बीबीए 60 266
बीकॉम 240 382
बीकॉम ऑनर्स 60 120
बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन 60 51
बीसीए 100 530
बीएएमसी 60 25
बीएससी लाइफ साइंस 60 128
बीएससी फिजिकल साइंस 120 123
बीटीएम 60 18
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें