पिछले करीब छह सालों से घर से लापता हुई एक बच्चे को जिला बाल संरक्षण यूनिट और बाल कल्याण समीति ने परिजनों को सौंपा। जीआरपी पुलिस ने मुस्कान आप्रेशन के तहत बच्चे को गश्त के दौरान बरामद किया। इसके पश्चात बच्चे के परिजनों के साथ संपर्क कर बच्चे को परिवार से मिलवाया गया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी मेघा सिंगला ने बताया कि जीआरपी पुलिस को गश्त के दौरान बच्चा मिला जिसे जिला बाल संरक्षण यूनिट और बाल कल्याण समिति के समक्ष लाया गया। जिसके बाद यूनिट ने बच्चे की काउंसलिंग की। उन्होंने बताया कि बच्चे ने काउंसलिंग में बताया कि उसको करनाल से कोई व्यक्ति अमृतसर ले गया था। अमृतसर में उसे काम करवाया गया, लेकिन एक दिन मौके देखकर वह वहां से भाग निकला। वहां से भागकर वह अंबाला रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। बच्चे ने काउंसलिंग में बताया कि वह करीब छह सालों से अपने अपने परिजनों बिछड़ गया था। जिला बाल संरक्षण यूनिट ने करनाल में बच्चे के परिजनों से संपर्क किया। जिसके बाद बाल सरंक्षण यूनिट और बाल कल्याण समिति ने बच्चे को परिवार को सौंप दिया। वहीं, लीगल एडवाइजर एडवोकेट अंकित आहलूवालिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बाल संरक्षण यूनिट द्वारा कार्रवाई की जाएगी।