फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बदमाशों ने ट्रामा सेंटर के बाहर युवक को चाकू से गोदा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर के बाहर बाइक सवार बेखौफ तीन बदमाशों ने रंजिशन युवक को चाकू से गोद दिया। बदमाशों ने बाइक पर आते ही वाल्मीकि नगर निवासी युग उर्फ अनिकेत (19) से बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते एक के बाद एक कंधे, कमर पर तीन जगह चाकू मारे।
विज्ञापन

अस्पताल के मरीजों व तीमारदारों के बीच से बदमाश हथियार लहराते हुए भाग गए। खून से लथपथ हालत में युग को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ जीएमसीएच सेक्टर-32 भेज दिया गया। बदमाशों ने वीरवार रात 11.15 बजे वारदात को अंजाम दिया था। बलदेव नगर थाना पुलिस ने घायल युग की तहरीर पर अनिकेत व अन्य पर बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें