फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: चाकू व पिस्टल की नोंक पर कांट्रेक्टर से 16 तोले सोने का ब्रेसलेट-अंगूठी लूट ले गए बदमाश, CCTV में कैद

Fri, 17 May 2024 12:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला में कांट्रेक्टर से लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने चाकू व पिस्टल की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। कांट्रेक्टर अनमोल सैनी कार से उतरने लगा तो बदमाशों ने चाकू से बाजू और फिर सीने पर हमला किया।
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के एकता विहार के निकट दीप नगर में वीरवार रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने कांट्रेक्टर से चाकू व पिस्टल की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पहले से रैकी कर रहे बदमाशों ने बाइक को दूसरी गली में खड़ा किया और खाली प्लाट से होते हुए कांट्रेक्टर अनमोल सैनी की कार तक पहुंचे।

विज्ञापन




कार से उतरने लगा तो बदमाशों ने उसे दोबारा ड्राइवर सीट पर बिठा दिया। पहले तो चाकू से बाजू और फिर सीने पर हमला किया और फिर पिस्टल दिखाते हुए हाथ से 16 तोले का ब्रेसलेट व सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घायल का परिजनों ने छावनी नागरिक अस्पताल में उपचार करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल अनमोल ने बताया कि वह बिजली का कांट्रेक्टर है और उसका खुड्डा के पास कार्यालय है। वह वीरवार को कार्यालय से वापस अपने घर जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर गाड़ी खड़ी करने के बाद वह फोन पर बात कर रहा था। जैसे ही उतरने लगा तो खाली प्लाट से आए बदमाशों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें