अंबाला में कांट्रेक्टर से लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने चाकू व पिस्टल की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। कांट्रेक्टर अनमोल सैनी कार से उतरने लगा तो बदमाशों ने चाकू से बाजू और फिर सीने पर हमला किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अंबाला के एकता विहार के निकट दीप नगर में वीरवार रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने कांट्रेक्टर से चाकू व पिस्टल की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पहले से रैकी कर रहे बदमाशों ने बाइक को दूसरी गली में खड़ा किया और खाली प्लाट से होते हुए कांट्रेक्टर अनमोल सैनी की कार तक पहुंचे।
विज्ञापन
कार से उतरने लगा तो बदमाशों ने उसे दोबारा ड्राइवर सीट पर बिठा दिया। पहले तो चाकू से बाजू और फिर सीने पर हमला किया और फिर पिस्टल दिखाते हुए हाथ से 16 तोले का ब्रेसलेट व सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घायल का परिजनों ने छावनी नागरिक अस्पताल में उपचार करवाया।
महेश नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल अनमोल ने बताया कि वह बिजली का कांट्रेक्टर है और उसका खुड्डा के पास कार्यालय है। वह वीरवार को कार्यालय से वापस अपने घर जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर गाड़ी खड़ी करने के बाद वह फोन पर बात कर रहा था। जैसे ही उतरने लगा तो खाली प्लाट से आए बदमाशों ने हमला कर दिया।