फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड साहब से वापस आ रहे यात्रियों के साथ किया बुरा व्यवहार, सिख संगत ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को हेमकुंड साहब से दर्शन कर अपने वाहनों में वापस लौट रहे पंजाब के यात्रियों के साथ 9 जुलाई को रात्रि लगभग 8 बजे शरारती तत्वों ने अभद्र व्यवहार किया। आहलुवालिया चौक नारायणगढ़ के निकट कुछ शरारती तत्वों द्वारा उनके साथ गाली गलौच करने तथा सिखी निशानियों की बेअदबी भी की गई। इस मामले में स्थाई गुरुद्वारा श्री रातगढ़ साहिब के प्रधान महिन्द्र सिंह की अगुवाई में अनेकों लोगों ने एसडीएम नारायणगढ़ को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि इन शरारती तत्वों ने उन यात्रियों को इतना धमकाया कि वह जान बचाकर भाग गए और उन्होंने इसकी शिकायत भी नहीं की। उन शरारती तत्वों ने उन यात्रियों से यहां तक कहा कि यदि उन्होंने सिख शहीदों की तस्वीर अपनी गाड़ी पर लगाई तो उसके तोड़ दिया जाएगा। शिष्टमंडल के लोगों ने एसडीएम नारायणगढ़ से गुहार की कि ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी कोई अप्रिय घटना न हो। इस शिष्टमंडल में गुरुद्वारा रातगढ़ साहब के प्रधान के अतिरिक्त गुरुद्वारा श्रीटोका साहिब हिमाचल प्रदेश के सचिव दलजीत सिंह, लखविन्द्र सिंह अहमदपुर तथा हरदेव सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें