फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को घर में घुस बुजुर्ग के कानों से झपट ले गए चोर, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला के कानों की सोने की बालियां झपट कर ले जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस को दिए ब्यान में रामनगर कालोनी निवासी कालाआम्ब की एक 67 वर्षीय विधवा महिला ने कहा कि 17 जुलाई को अलसुबह करीब सवा तीन बजे जब वह अपने घर पर सो रही थी तो तभी एक लड़का घर का दरवाजा फांदकर उनके कमरे में आया। शोर होने पर जब आंख खोल कर देखा तो उनके कमरे में एक लड़का खड़ा था इससे पहले वह कुछ समझ पाती उक्त युवक ने महिला के दोनों कानों की बालियां झपट ली। जिससे वह एकदम चिल्लाई, तभी वह लड़का उन्हें धक्का मारकर भाग लिया। महिला के अनुसार उसने अपना मुंह भी कपड़े से ढका हुआ था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें