फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लुधियाना जा रही वोल्वो बस के बदमाशों ने तोड़े शीशे, चालक की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला-दिल्ली नेशनल हाइवे स्थित पड़ाव थाने के पास फ्लाईओवर पर चार बदमाशों ने वोल्वो बस के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान हमलावरों ने चालक हिमाचल प्रदेश के मंडी निवासी हरी सिंह से मारपीट कर पर्स व फोन छीन लिया और फरार हो गए। हमला होने के बाद बस में सवार सभी सवारियां सहम गई और अपना सामान लेकर बाहर को भागने लगी। हमलावरों के जाते ही सवारियों व अन्य ने चालक को उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

चालक हरी सिंह ने बताया कि बोलवो बस पालिका पैलेस दिल्ली की है इसका मालिक दिल्ली में रहता है। शुक्रवार रात वह 10 बजे दिल्ली से लुधियाना जा रहा था। जब वह अलसुबह 3 बजे छावनी फ्लाई ओवर के पास पहुंचा तो बस का पिछला दाहिनी साइड का टायर पैंचर हो गया। मै बस को साइड में लगा कर टायर बदलने लगा। इस दौरान पहले एक युवक आया और जानकारी लेने लगा। देखते ही देखते उसने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुलाया और उन्होंने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें