फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रेमी संग लुधियाना से अंबाला पहुंची नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला सिटी। सोशल मीडिया से प्रभावित होकर 11 वर्ष की नाबालिग लुधियाना से 17 वर्षीय प्रेमी के साथ अंबाला छावनी पहुंच गई। तीन दिनों तक नाबालिग यहां पर पार्काें, स्टेशन व अन्य जगहों पर घूमते रहे। जब दोनों छावनी के रेलवे स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि दोनों एक दूसरे की रिश्तेदारी में हैं और लुधियाना से आए हैं। इसके बाद जिला बाल कल्याण समिति ने दोनों को सरंक्षण देते हुए लुधियाना बाल कल्याण समिति को भेज दिया। अब लड़के पर पॉक्सो के तहत मामला चलाया जाएगा। पिछले माह ही यह मामला जिला बाल कल्याण समिति के सामने आया है।
सोशल मीडिया से हुए प्रभावित

जिला बाल कल्याण समिति की चेयरमैन रंजिता सचदेवा व सदस्य रेखा शर्मा ने बताया कि दोनों नाबालिग एक दूसरे की रिश्तेदारी में हैं। लड़की की चाची लड़के की मौसी लगती है। इसी कारण दोनों का एक दूसरे से मिलना हुआ और फिल्मी अंदाज में दोनों ने घर छोड़ दिया। लड़की इंटरनेट पर रील देखने की आदी थी। जानकारी के अनुसार लड़का किसी फैक्टरी में काम करता है। उसने नाबालिग को अपनी बातों में उलझाया और अंबाला ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले गलत बताई थी उम्र
जिला बाल कल्याण समिति ने जब नाबालिग लड़की की काउंसलिंग करवाई तो उसने कहा कि वह 10 वीं कक्षा में पढ़ती है। जब बाल कल्याण समिति ने लड़की के परिवार वालों को सूचित किया तो दस्तावेज से पता चला कि लड़की की आयु सिर्फ 11 वर्ष है और वह चौथी कक्षा में पढ़ाई करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें