फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मंत्री राजेश नागर ने पेट्रोल पंप का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
काकरू में पेट्रोल पंप को भरवाकर मात्रा चेक करते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर। सूचना विभा
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर काकरू स्थित गौतम पेट्रोल पंप का खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेश नागर ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने औचक निरीक्षण करते हुए नोजल के माध्यम से पंप पर पेट्रोल के पैमाने को चैक किया, इसके साथ-साथ उन्होंने पेट्रोल पंप से संबंधित अन्य गतिविधियों का भी निरीक्षण किया। मंत्री सड़क मार्ग के माध्यम से दिल्ली से वापस चंडीगढ़ आ रहे थे। उन्होंने इस दौरान पेट्रोल पंप पर मशीनों पर लगी नोजल के माध्यम से पेट्रोल की मात्रा को चैक किया।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि लगभग 14 नोजल के माध्यम से पेट्रोल की मात्रा-पैमाने को चेक किया गया हैं। पेट्रोल पंप पर सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पर जो सुविधाएं व आवश्यक हिदायतें होती है वह सही पाई गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पेट्रोल पंप की ओर से ठीक कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं के लिए पेयजल व्यवस्था, शौचालयों, अग्रिशमन यंत्रों के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी पेट्रोल पंप सभी हिदायतों का पालन करें ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्ता युक्त व सही पैमाने में पेट्रोल इत्यादि मिल सकें। औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यही होता है कि पेट्रोल पंप से संबंधित सभी गतिविधियां ठीक हो, इसी के तहत औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं जांची गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। इस मौके पर मापतोल विभाग के इंस्पेक्टर दलीप कुमार के साथ-साथ संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें