फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: राहुल गांधी के जेन-जी वाले बयान पर भड़के मंत्री विज, बोले- नफरत फैला रहे, ऐसा राजनेता मैंने नहीं देखा

Fri, 19 Sep 2025 02:44 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जेन-जी वाले बयान पर हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में नफरत फैला रहे हैं। 
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जेन-जी वाले बयान पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है। ऊर्जा मंत्री विज ने कहा कि दुनिया सच्चाई के पीछे जाती है। हमेशा हमारे देश में सच्चाई के पीछे जाने कहा गया है। झूठ के पीछे जाने कभी किसी ने नहीं कहा। यही संदेश हमारे शास्त्रों में दिया गया और ऋषियों ने भी दिया है।

विज्ञापन


राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं, नफरत फैला रहे हैं, नकारात्मकता फैला रहे हैं। जो बात वे साधारण शब्दों में कह सकते थे वो कभी हाइड्रोजन बम कहते हैं कभी एटम बम कहते हैं। ये मैंने पहला राजनेता देखा है जो अपने ही देश में हाइड्रोजन बम फेंकने की बात करता है। ऐसे लोगों को कभी फॉलो नहीं किया जाता। 



विज मीडिया कर्मियों द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के जेन-जी को की गई अपील की, वे वोट चोरी के मामले में आगे आए, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। 
विज्ञापन


आगामी एक अक्तूबर से ऑनलाइन गेमिंग नियम लागू होने को लेकर विज ने कहा है कि सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के संबंध में यह बहुत अच्छा कदम उठाया है। क्योंकि ऑनलाइन गेमिंग ने कई घरों को बर्बाद कर दिया है। लोगों के करोड़ों रुपये लूट लिए गए हैं और वह धनराशि कहां लग रही है और जो कंपनियां यह धनराशि कमा रही हैं वह कहां लगा रही हैं? 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की तरुणाई को संभालने के लिए केंद्र सरकार ने यह बहुत अच्छा कदम उठाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें