नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में जलभराव का मुद्दा हावी रहा। किसानों ने खेतों में जलभराव की समस्या विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखकर मदद की गुहार लगाई। पंजलासा गांव के विजय कुमार व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनके खेतों में गांव का गंदा पानी व बरसाती पानी भरा हुआ है और इससे फसलें खराब हो रही हैं। इस पानी की निकासी का जल्द से जल्द उचित प्रबंध किया जाए।
इसी प्रकार बड़ा गांव निवासी शाहीदा के पति गुलजार ने शिकायत की कि परिवार पहचान पत्र में उनकी पत्नी की जन्मतिथि गलत अंकित होने के कारण दिव्यांग पेंशन नहीं लग पा रही है। बड़ी रसौर गांव की गीता रानी ने वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित समस्या, बाकरपुर गांव के हरमन सिंह ने कोऑपरेटिव सोसायटी नगावां में खाद वितरण सही करवाने, लखनौरा गांव के मलकीत सिंह ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने, वार्ड 2 दुर्गा कॉलोनी से बुजुर्ग योगेश्वर लाल ने गली व नाली से संबंधित समस्या, भूरेवाला गांव के मामचंद ने परिवार पहचान पत्र से जुड़ी समस्या रखी। संवाद