फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मिड डे मील वर्करों का शिक्षा मंत्री के निवास पर प्रदर्शन 3 अगस्त को

विज्ञापन
शहर में रविवार को मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के पदा​धिकारियों की बैठक हुई। यूनियन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन 3 अगस्त को पानीपत में शिक्षा मंत्री के निवास पर प्रदर्शन करेगी। रविवार को यूनियन के पदाधिकारियों की शहर में बैठक हुई।
विज्ञापन

यूनियन की जिला प्रधान ललिता खन्ना व सचिव सोनिया ने कहा कि वर्कर्स लंबे समय से सरकार से स्थायी कर्मचारी का दर्जा व न्यूनतम वेतन 26 हजार लागू करने की मांग कर रही है, लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है, इसके अलावा वर्कर्स को सेवानिवृत्ति पर 2 लाख रुपये ग्रेच्युटी, 10 हजार महीना पेंशन, 10 के बजाय 12 महीने का समय पर वेतन, वर्दी भत्ता 2 हजार रुपये वार्षिक, हटाई गई वर्कर्स को वापस काम पर लेने और स्कूलों को समाहित करने की नीति पर रोक लगाने की मांग कर रही है।
इन सभी पर भी सरकार कोई बात करने की बजाय चुप्पी साध कर बैठी है। इन हालात में आंदोलन के सिवाय कोई रास्ता नहीं है। बैठक में 3 अगस्त को पानीपत जाने के लिए खंड स्तर पर पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई, जिसमें ललिता खन्ना की खंड अंबाला शहर व छावनी, सोनिया, रेणु बाला व नीलम की साहा व बराड़ा और राजकुमारी, कविता, किरण व सोनिया की नारायणगढ़ व शहजादपुर खंड में ड्यूटी लगाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें