फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सद्दोपुर में पेयजल नलकूप का उद्घाटन

विज्ञापन
शहर में विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए कन्या से करवाते हुए भाजपा पदा​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला सिटी। वार्ड-2 और 3 में विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने किया। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने कहा कि नायब सरकार के कार्यकाल में प्रदेशभर में विकास का पहिया समान रूप से निरंतरता में घूम रहा है। सभी जगहों पर विकास कार्यों को तीव्रता से करवाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

वार्ड-2 के तहत सद्दोपुर गांव में 27.86 लाख रुपये की लागत से लगाए गए पेयजल नलकूप का उद्घाटन कन्या के हाथों करवाया। वार्ड-3 में नारायणगढ़ रोड पर करीब 75 लाख रुपये की लागत से लगने वाली सोलर स्ट्रीट लाइट और 50 लाख रुपये की लागत से विद्युत नगर को जग्गी गार्डन से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का शिलान्यास किया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद मनीष आनंद मन्नी, मंडल अध्यक्ष गुरविंद्र सिंह मानकपुर, डिप्टी मेयर राजेश मेहता, सीनियर डिप्टी मेयर प्रतिनिधि सुंदर ढींगरा, पार्षद हितेष जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें