फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक तौर पर परेशान अधेड़ ने कैंची से खुद का गला रेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मानसिक तौर पर परेशान अंबाला छावनी के दलीपगढ़ वासी 55 वर्षीय सतपाल ने सोमवार सुबह कैंची से गला रेत लिया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे जहां से सतपाल का दिमागी इलाज चल रहा था। सतपाल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार देते हुए नागरिक अस्पताल अंबाला शहर में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए सतपाल के भतीजे साहिल ने बताया कि आज सुबह ताऊ सतपाल सभी घर वालों को गालियां दे रहे थे। सतपाल की ऐसी हालत आम तौर पर उस समय होती है जब वह दिमागी तौर पर परेशान हो जाते हैं। वहीं इनका उपचार वह शहर के एक दिमाग वाले डॉक्टर से पिछले लंबे समय से करवा रहे हैं। सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे जब सभी परिजन उठकर काम के लिए तैयार हो रहे थे कि अचानक से इन्हें दिमागी दौरा पड़ा और सभी को गालियां देने लगे। जैसे ही वह कमरे में देखने गया तो ताऊ सतपाल ने कैंची से गला काटकर कैंची खिड़की से बाहर फेंक दी। यह देखते ही उसने परिवार को आवाज लगाई। सबसे पहले उन्हीं डॉक्टर के पास ले गए जहां से इनका इलाज चल रहा था। वहां से अंबाला शहर स्थित ट्रामा सेंटर में भेज दिया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शगुन ने बताया कि जब मरीज आया तो उसके गले पर गहरा घाव था। मरीज को टांके लगाकर गले के विशेषज्ञ को बुलाकर चैक करवा दिया था। मरीज की हालत अब खतरे से बाहर थी। जिसके चलते मरीज को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें