फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एंबुलेंस चालकों और ईएमटी के तबादलों के विरोध में साैंपा ज्ञापन

Fri, 10 Jul 2026 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी के पूर्व विधायक असीम गोयल को मांग पत्र सौंपते हुए एंबुलेंस चालक व ईएमटी: स्वयं
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रेफरल ट्रांसपोर्ट-112 एंबुलेंस सेवाओं के कर्मचारियों के लिए लागू की गई नई ऑनलाइन रोस्टर प्रणाली का पहले ही दिन विरोध शुरू हो गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत कर्मचारियों के तबादले को लेकर कर्मचारियों ने रोष जताया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा संबंध मजदूर संघ के बैनर तले सीएमओ डॉ. रेनू कार्यालय में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री को पत्र लिखकर इस ऑनलाइन व्यवस्था को तुरंत निरस्त करने और पूर्व की भांति जिला स्तर पर ही रोस्टर तैयार करने की मांग की है।
एंबुलेंस चालक व ईएमटी ने अंबाला सिटी के पूर्व विधायक असीम गोयल से मुलाकात कर अपनी समस्या सुनाई। कर्मचारियों की मांग सुनने के बाद असीम गोयल ने मौके से ही डायरेक्टर को फोन किया। कर्मचारियों को सोमवार को दोबारा बात करने का आश्वासन देकर भेजा गया।
विज्ञापन

एंबुलेंस व ईएमटी चालकों को वीरवार ही तबादला सूची मिली थी। इसमें प्रदेशभर की तरह अंबाला में भी बड़ा बदलाव किया गया। सभी चालकों व ईएमटी को पुरानी एंबुलेंस से हटाकर जिले में ही दूसरी एंबुलेंस का जिम्मा सौंपा गया। किसी कर्मचारी का 20 किलोमीटर तो किसी का 30 किलोमीटर दूर तबादला हो गया था। इसमें कर्मचारियों में रोष है। उनका कहना है कि पहले ही वेतन दो से तीन माह तक नहीं आता है। ऊपर से इतनी दूर आने-जाने का खर्च बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें