फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जसविंद्र हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के परिजन

विज्ञापन
Lord's pastimes inspire us to follow the right path: Radha - फोटो : जसविंद्र हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के परिजन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। निसिंग थाना क्षेत्र के गांव कुचपुरा में रायसन गांव के जसविंद्र की हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा वीरवार को खुलकर सामने आया। रायसन गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन लघु सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में केवल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर खानापूर्ति की है जबकि मुख्य आरोपी और उसके परिवार के अन्य सदस्य अब भी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगे। हालांकि पुलिस ने हत्या के दो दिन बाद ही आरोपी सागर और उसके पिता ऋषिपाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल और अन्य स्थानों पर लेकर गई।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान दोनों को सार्वजनिक रूप से ले जाया गया और सागर का सिर भी मुंडवाया घुमाया गया। इस कार्रवाई के बावजूद मृतक के परिजन संतुष्ट नहीं हैं और बाकी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।

Lord's pastimes inspire us to follow the right path: Radha- फोटो : जसविंद्र हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें