फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ओलावृष्टि से सरसों को नुकसान, किसान परेशान

विज्ञापन
बराड़ा में किसान खेत में बिछी फसल दिखाता हुआ। संवाद
विज्ञापन
बराड़ा। क्षेत्र में शुक्रवार शाम को भारी ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। कई दिन से क्षेत्र में मौसम खराब था और बूंदाबांदी हो रही थी। शुक्रवार शाम को अचानक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि ने किसानों को चिंता में डाल दिया।
विज्ञापन

खेतों और गलियों में ओलों की परत जम गई और फसलें खेतों में बिछ गई। गांव सीवनमाजरा के किसान हरप्रीत सिंह ने बताया कि ओलावृष्टि के कारण उसे लाखों का नुकसान हुआ है। वह ठेके पर जमीन लेकर खेती करते हैं। करीब 11 एकड़ में उसने सरसों की फसल उगाई हुई थी, जो करीब चार दिन पहले ही कटवाई गई थी। सारी कटी फसल खेतों में ही पड़ी थी कि अचानक ओलावृष्टि से सारी फसल खराब हो गई।
सरसों के बालियों पर ओले लगने से दाने झड़ गए। यह दाने पानी में फैल गए जो ना तो एकत्रित किए जा सकते हैं। हरप्रीत सिंह ने कहा कि जमीन मालिक को ठेके के पैसों की चिंता और अब फसल खराब होने से लाखों का जो नुकसान हुआ है, इससे वह कैसे निपटेंगे यही सोचकर वह काफी दुखी हैं। सरसों के अलावा गेहूं की फसल भी जमीन पर बिछ गई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें खराब फसल का मुआवजा दिया जाए। उनके अलावा क्षेत्र के कई किसानों की फसल खराब हो चुकी है।
विज्ञापन


इन फसलों को हुआ नुकसान

ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान सरसों और गेहूं की फसल को हुआ है। सरसों की फसल तो बिल्कुल नष्ट हो चुकी है, वहीं गेहूं की बालियों पर ओले लगने से दाना कमजोर होगा। वहीं, जमीन पर फसल बिछने से भी पैदावार कम होगी। इसके अलावा आलू की फसल भी तैयार थी, जिसे काफी नुकसान हुआ है। वहीं, फलों के पौधों पर जो बोर आ रहा था वह भी खराब हो गया। सब्जियों को भी काफी नुकसान हुआ है। मिर्च, सूरजमुखी, बरसीम की फसल भी खराब हो गई है। ओलावृष्टि के प्रकोप का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शनिवार को भी खेतों में ओले पड़े दिखाई दिए, वह गर्मी से भी नहीं पिघले।

किसानों ने की मांग

क्षेत्र के किसान हरप्रीत सिंह, योगेश शर्मा, अतिंद्र पाल, कुलदीप सिंह थंबड, रकम सिंह, सुरेन्द्र राणा, प्रताप पप्पी, भूपिंदर संजू, प्रविंदर सिंह, जतिन छाबड़ा, रामसिंह और सुरजीत सिंह ने कहा कि ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि काफी वर्षों बाद क्षेत्र में इतनी भारी ओलावृष्टि हुई है। जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई करना किसानों के लिए मुश्किल है। उनकी सरकार से मांग है कि सरकार स्पेशल गिरदावरी करवाकर पीडि़त किसानों को मुआवजा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें