फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद और पिता को पीटा

Sat, 01 Aug 2026 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भुड़ंगपुर गांव में घरेलू कहासुनी के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर दामाद और उसके पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पिता सुरेंद्र कुमार(60) व पति मंदीप कुमार (39) दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। नग्गल थाना पुलिस ने घायल मंदीप कुमार की तहरीर पर ससुर राजकुमार, दो साले कृष्ण, दर्शन और पत्नी कविता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली हुई है।
विज्ञापन

पत्नी को समझाने के लिए बुलाया था ससुर वालों को

मंदीप कुमार ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2010 में कैथल की भगत सिंह कॉलोनी निवासी कविता से हुई थी। मंदीप के अनुसार, उसकी पत्नी रोजाना सुबह देर से उठती थी। जब उसने दुकान जाने का हवाला देकर जल्दी उठने को कहा तो विवाद बढ़ गया। इस पर उसे पत्नी से अपने घर वालों को बुलाकर बात समझाने को कहा। 30 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे उसका ससुर राजकुमार, साला दर्शन और कृष्ण ने लाठी-डंडे लेकर जबरन घर में घुस और पिता व उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए हथियार लेकर भाग गए। नन्यौला पुलिस चौकी के मुख्य सिपाही राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें