अंबाला। अंबाला सिटी व पंजाब में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य को नग्गल थाना पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान पटियाला के हरि माजरा गांव निवासी दीपू के रूप में हुई। आरोपी को पुलिस ने 14 जुलाई को काबू किया था। दो दिन के रिमांड में आरोपी ने एक के बाद एक कर कई चोरी की वारदातों का खुलासा किया। आरोपी से छह बाइकें भी बरामद हुई।
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने थाना सदर अंबाला व पंजाब में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था। पूछताछ में एक अन्य आरोपी का भी नाम सामने आया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जबकि वीरवार को पुलिस ने दीपू को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नग्गल थाना पुलिस को 14 जुलाई कुरुक्षेत्र के सैनी माजरा गांव निवासी राय सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 2 जुलाई को जनसूई गांव में खेत से किसी अज्ञात ने उसकी बाइक चुरा ली थी। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी।