फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बूंदाबांदी और बादलवाई से बढ़ी दिन में गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मौसम ने अचानक से करवट ली है। रविवार रात्रि से ही तेज हवाओं ने परिवर्तन की ओर इशारा कर दिया था। सोमवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी और बादलवाई के कारण सर्दी का अहसास बढ़ गया। अधिक सर्दी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों को उम्मीद थी कि दिन निकलने के साथ ही सूर्य देव के दर्शन राहत देंगे। मगर सूर्य के न निकलने से सर्दी दिन के समय भी बढ़ती दिखाई दी। वहीं रुक रुककर हो रही बूंदाबांदी ने सर्दी को बढ़ाने का काम किया। इसके कारण अस्पताल और सरकारी कार्यों में भी लोगों की आवक कम दिखाई दी। हालांकि मौसम के इस बदलाव को लेकर पहले ही मौसम वैज्ञानिकों ने सचेत कर दिया था। बारिश से दिन का तापमान लुढ़क गया। दिन के समय सामान्य से 5.9 डिग्री लुढ़क कर 13.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं रात्रि तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

26 से पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। उत्तरी और उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध या स्मॉग रहने की संभावना है। 26 दिसंबर रात्रि से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें