फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: सर्वसम्मति से सीनियर डिप्टी मेयर बनीं भाजपा की मीना ढींगरा, हजपा को मिला डिप्टी मेयर का पद

Thu, 08 Dec 2022 11:49 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

सीनियर डिप्टी मेयर के लिए भाजपा से मीना ढींगरा को नियुक्त किया गया। वहीं डिप्टी मेयर के लिए हजपा के राजेश मेहता को सर्वसम्मति से चुन लिया गया।
विज्ञापन
अंबाला मेयर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव सर्वसम्मति से पूरा हो गया। सीनियर डिप्टी मेयर के लिए भाजपा से मीना ढींगरा को नियुक्त किया गया। वहीं डिप्टी मेयर के लिए हजपा के राजेश मेहता को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। दो दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए विजय चौधरी चुनाव से दूर दिखाई दिए।

विज्ञापन




चुनाव प्रक्रिया में शामिल न होकर उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त की। अटकलें लगाई जा रही थी कि चौधरी को भाजपा में शामिल कर उन्हें ही सीनियर डिप्टी मेयर की कुर्सी दी जाएगी लेकिन विजय चौधरी ने चुनाव प्रक्रिया से ही दूरी बना ली। वहीं इस प्रक्रिया से खफा कांग्रेस पार्षदों ने चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार कर दिया और और वॉकआउट कर चुनाव प्रक्रिया से बाहर हो गए। इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाए कि यह लोकतंत्र की हत्या है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें