अंबाला सिटी के पुलिस डीएवी मैदान में जीत के बाद जश्न मनाते हुए मीडिया वेलबिंग टीम के खिलाड़ी व
- पुलिस-पब्लिक फ्रेंडली टूर्नामेंट में चार टीमों ने लिया था हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी मैदान में रविवार को पुलिस-पब्लिक फ्रेंडली टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत हुए इस टूर्नामेंट का खिताब मीडिया वेलबिंग इलेवन की टीम के सिर सजा। शानदार प्रदर्शन करते हुए मीडिया वेलबिंग की टीम ने अपने पहले मुकाबले में डॉक्टर्स इलेवन को 72 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
फाइनल मुकाबला पुलिस की ही एचएपी टीम संग हुआ। इस मुकाबले में एचएपी ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर 10 ओवर में 119 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था। जवाब में उतरी मीडिया वेलबिंग इलेवन की टीम ने सधी हुई शुरुआत की और अंत तक दबाव बनाए रखा। मैच का रोमांच अपनी चरम सीमा पर तब पहुंचा जब जीत के लिए आखिरी गेंद तक संघर्ष चला। मीडिया इलेवन ने 123 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। इससे पहले पुलिस इलेवन व एचएपी टीम के बीच हुए मुकाबले में एचएपी विजेता रही थी।
अंबाला सिटी के पुलिस डीएवी मैदान में जीत के बाद जश्न मनाते हुए मीडिया वेलबिंग टीम के खिलाड़ी व