फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन करेगी मंत्रियों के आवास का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। शहर ब्रांच स्थित यूनियन कार्यालय में हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बैठक हुई। इसमें सरकार के खिलाफ आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में राज्य ऑफिस सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि 24 नवंबर 2025 को चंडीगढ़ सचिवालय में सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी के साथ यूनियन की उच्च स्तरीय बैठक हुई थी। इस दौरान कर्मचारियों की कई जायज मांगों पर सहमति बनी थी। लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी सरकार और प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण एक भी मांग को लागू नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारियों में रोष है।
यूनियन ने सरकार की वादा खिलाफ़ी पर होने वाले आंदोलन का एलान किया है। जिसमें 16-17 जून को जिले के सभी डीडीओ और एक्सईन के माध्यम से ईआईसी के नाम प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपे जाएंगे। वही 4 जुलाई को भिवानी में सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी के आवास का घेराव किया जाएगा। इसके अलावा 18 जुलाई को हिसार में पब्लिक हेल्थ और बीएंड आर मंत्री रणबीर गंगवा के आवास का घेराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि इन प्रदर्शनों में पूरे हरियाणा से हजारों कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। यह बैठक ब्रांच प्रधान संदीप मेहता की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर सचिव हरदीप, जिला प्रधान देवराज, देवेंद्र वर्मा, रणजीत मोड़ी, जिला सलाहकार रणजीत सिंह, सुरेश, रामकुमार यादव, प्रेम कुमार, संजीव और विकास वर्मा सहित भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें