फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराड़ा में नपा ने हटाया अतिक्रमण, दी चेतावनी

Sat, 16 Jul 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाते निगम कर्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगरपालिका बराड़ा ने शुक्रवार को मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाए जाने का अभियान शुरू किया। नपा सचिव ने महाराणा प्रताप चौक से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इसमें दुकानों के आगे से साइन बोर्ड, जेनरेटर व कई खोखे हटाए गए। 
विज्ञापन

नपा टीम में सचिव अजय वालिया व जेई भंवर सिंह और बराड़ा पुलिस टीम शामिल रही। महाराणा प्रताप चौक से शुरू होकर रेलवे स्टेशन तक दुकानों के समाने लगे बोर्ड और बैनर जेसीबी से हटा दिए। कई दुकानदारों के सामने पड़े पाइप भी उठा लिए। नगरपालिका एमई मनदीप सिंह ने बताया कि अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए कराड़ा में कई बार मुनादी की गई थी और लोगों को खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार चेताया था। 

नगर पालिका सचिव अजय वालिया ने कहा कि सभी बाजारों में अतिक्रमण हटाया जाएगा। खोखे हों या दुकानों के आगे शैड़ उसे भी हटा दिया जाएगा। यदि फिर किसी ने अतिक्रमण किया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें