फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मेयर पद के प्रत्याशी 30 लाख और पार्षद के 7.5 लाख कर सकेंगे खर्च

विज्ञापन
एडीसी कार्यालय के सभागार में नामांकन पत्र देने के लिए बैठे कर्मचारी। अमर उजाला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को दोपहर तक दावेदार छह नामांकन पत्र ले गए। इनमें एक मेयर पद के लिए तो पांच पार्षद पद के लिए आवेदन पत्र लिए गए।
मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन लेने के लिए एडीसी कार्यालय के सभागार में स्थान बनाया गया है। जहां अलग-अलग टेबल पर वार्ड सदस्य व मेयर के नामांकन लिए जाएंगे। इसके लिए एआरओ ने सभी तैयारियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

इस बार मेयर पद पर 30 लाख रुपये और वार्ड सदस्य साढ़े सात लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। वहीं मेयर पद पर सामान्य श्रेणी से पुरुष उम्मीदवार को 10 हजार रुपये, आरक्षित श्रेणी व सामान्य महिला वर्ग से 5 हजार रुपये की सुरक्षा राशि आवेदन के साथ जमा करानी होगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार वार्ड सदस्य पद पर सामान्य वर्ग पुरुष को 3 हजार तो आरक्षित व महिला सामान्य को 1500 रुपये जमा कराने होंगे। अंबाला में 20 वार्ड और मेयर पद पर 10 मई को मतदान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें