फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अवैध काॅलोनी, खसरा की मंजूरी के लिए मेयर और पार्षद आमने-सामने

विज्ञापन
शहर में भाजपा जिला कार्यालय में अवैध कॉलोनी के बारे में प्रैस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए भाज - फोटो : credit
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम के चुनाव नजदीक आते ही शहर की सरकार की राजनीति तेज हो गई है। शहर में अवैध कॉलोनी और खसरा नंबर को अप्रूव करवाने के मुद्दे पर भाजपा पार्षदों ने अपनी ही पार्टी की मेयर शैलजा सचदेवा पर निशाना साधा। इस संबंध में उन्होंने वीरवार को भाजपा जिला कार्यालय अंब कमल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
विज्ञापन

नगर निगम के डिप्टी मेयर राजेश मेहता व भाजपा पार्षदों ने कहा कि जल्द ही शहर की 22 अवैध कॉलोनियां व 54 के करीब पैच वैध होंगे। यह पूरा मामला लंबे समय से अटका हुआ था, लेकिन अब पूर्व मंत्री असीम गोयल के प्रयास से बड़ी सौगात शहर को मिलने वाली है। डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के मुद्दों पर पार्षदों को मेयर का सहयोग नहीं मिला, जिसके बाद विशेष एजेंडा (सर्कुलेशन) चलाया गया। जिस पर मेयर को छोड़कर पक्ष और विपक्ष के सभी पार्षदों ने हस्ताक्षर कर आगे भेज दिया गया।
यह अंबाला की जनता के साथ धोखा : मेहता ने बताया कि पूर्व में जिस समय अवैध कॉलोनियों को वैध कराने का प्रस्ताव आगे बढ़ाया जा रहा था, उस समय मेयर ने साथ नहीं दिया। मेहता ने कहा कि यह अंबाला की जनता के साथ धोखा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्षद चाहे सत्ता पक्ष के हों या विपक्ष के सभी एकजुट होकर जनता के हित में खड़े हुए, लेकिन मेयर ने इस मुद्दे में पार्षदों का साथ नहीं दिया।

फाइल विडियो: भंडार राशि की गणना करते हुए मंदिर मंडल के पदाधिकारी अधिकारी और कर्मचारी- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें