फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मास्टरमाइंड का एक दिन बढ़ा रिमांड, दो को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आम्रपाली एक्सप्रेस में हुई 1.90 करोड़ रुपये की लूट व ठगी के मामले में मंगलवार को पकड़े गए तीनों आरोपियों का रिमांड खत्म हो गया। तीनों को दूसरी बार विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट सचिन त्यागी की अदालत में पेश किया गया। यहां तथ्य देखने व लंबित 1.29 करोड़ रुपये की रिकवरी को लेकर कोर्ट ने मास्टर माइंड व पूर्व भाजपा प्रवक्ता पंकज कुमार को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया, वहीं दो अन्य आरोपियों कौशल कुमार व रजनीश को जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

पकड़ में नहीं आए सहयोगी : मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए जीआरपी ने मध्यप्रदेश सहित पंजाब के ठिकानों पर दबिश दी थी। इस मामले में मध्यप्रदेश की जेल में बंद एक आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर अब अंबाला लाया जाएगा जबकि आरोपियों के अन्य दो सहयोगियों की धरपकड़ के लिए पंजाब के नाभा सहित पटियाला में मारी गई दबिश सिरे नहीं चढ़ पाई। मोबाइल बंद होने के कारण दोनों आरोपियों की लोकेशन टीम तक नहीं पहुंच पाई, इसलिए टीम को वापिस अंबाला लौटना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें