फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बुलेट बाइक की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जलबेड़ा रोड पर तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने बाइक सवार राजमिस्त्री को टक्कर मार दी। इस हादसे में राजमिस्त्री जरनैल सिंह (50) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का बेटा सुखबीर सिंह अपनी आंखों के सामने इस हादसे का चश्मदीद बना।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात बुलेट चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटियाला के नन्हेड़ी गांव निवासी जरनैल सिंह और उनके बेटे सुखबीर सिंह अंबाला में मजदूरी करते थे। 10 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे वे काम खत्म कर अपनी-अपनी मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। जलबेड़ा रोड पर पवन बिल्डिंग मैटीरियल के पास सामने से आ रही बुलेट ने जरनैल सिंह की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जरनैल सिंह सड़क पर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उन्हें सिटी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी अमित कुमार के अनुसार, अज्ञात बुलेट चालक पर धारा 281 और 106 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है।
सदर थाना पुलिस मोर्चरी पहुंची और मृतक के बेटे सुखबीर सिंह के बयान दर्ज किए। सुखबीर ने बताया कि उनके पिता हीरो स्पलेंडर पर आगे थे और वह पीछे आ रहे थे। उन्होंने अपनी आंखों के सामने पिता को टक्कर लगते और गिरने का मंजर देखा। मामले की आगामी जांच सहायक उपनिरीक्षक दर्शन लाल को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें