फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी राजमिस्त्री गिरफ्तार

Wed, 01 Oct 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन से किशोरी को अगवा करने वाले आरोपी को लेकर जाती जीआरपी टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के रेलवे स्टेशन से किशोरी को अगवा करने वाले राजमिस्त्री को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने राजपुरा में किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न भी किया। आरोपी की पहचान बिहार अररिया निवासी राजकुमार ऋषिदेव (23) के तौर पर हुई है। जीआरपी ने किशोरी की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया है, वहीं मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बेटी को भेजने का बनाया दबाव : महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे बताया कि उसका पति बस अड्डे के टिकट काउंटर पर खड़ा है और मोबाइल व तीन हजार रुपये मांग रहा है। आरोपी ने कहा कि अगर वो अपनी बेटी को उसके साथ भेज देगी तो महिलाओं की लाइन से उन्हें जल्दी टिकट मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बार-बार कहने पर उसने अपनी बेटी को उसके साथ भेज दिया। लेकिन तीन घंटे बाद जब उसका पति अकेले ही अंबाला शहर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो वो घबरा गई और उसने बेटी के संबंध में जानकारी मांगी तो पति ने बताया कि आरोपी उसे शराब पिलाकर मौके से चला गया था। इसके बाद वापस नहीं आया। काफी तलाश करने के बाद जब बेटी की जानकारी नहीं मिली तो मामले की जानकारी जीआरपी को दी गई। अभी इस मामले में जीआरपी ने पॉक्सो की धारा नहीं लगाई है क्योंकि डाक्टरी जांच के दौरान कुछ तथ्यों में शारीरिक तौर पर खामी पाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें