फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लेजर शो की रोशनी से जगमगाया शहीद स्मारक

विज्ञापन
देर शाम को शहीद स्मारक में लेजर शो को देखते सीएम नायब सैनी, प्रभारी स्मृति ईरानी, मंत्री अनिल व - फोटो : Archive
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। गांधी ग्राउंड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा के समापन के बाद, देर शाम शहीद स्मारक परिसर देशभक्ति के रंगों और शानदार लेजर शो की रोशनी से जगमगा उठा। लेजर शो की शुरुआत से पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी का स्वागत किया। विज ने दोनों नेताओं को शहीद स्मारक का प्रतीकात्मक स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

इस दौरान विज ने शहीद स्मारक की ऐतिहासिक महत्ता और उसकी आधुनिक स्थापत्य कला की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शाम ढलते ही शुरू हुए लेजर शो के माध्यम से प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गाथा को भव्य रूप से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी और पूर्व मंत्री असीम गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें