अंबाला। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बीसी बाजार में सेवा सिमरन सोसायटी की एक अहम बैठक प्रधान ब्रह्मजीत सिंह खालसा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सालाना 29 वें गुरमत समागम को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्र-छाया में मूल मंत्र का जाप करते हुए आरंभ की गई। सभी सदस्यों ने बैठक में यह तय निर्णय लिया कि आने वाली 29 मार्च 2026 को 29 वां महान गुरमत समागम करवाया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि साहिब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी शताब्दी को समर्पित एक विशेष समागम का आयोजन 23 नवंबर को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बीसी बाजार में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक करवाया जाएगा। इसी प्रकार 29 वें गुरमत समागम के संबंध में तैयारियों को लेकर भी मंत्रणा की गई। बैठक में एवी सिंह, अमनदीप सिंह, किरपनविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतबीर सिंह, चरणजीत सिंह , सिमरन प्रीत सिंह, अमनप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, जसमीत सिंह, भूपिंदर सिंह, जीवन जोत सिंह, जीवतेश सिंह व अंश आदि मौजूद रहे।