फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीदी मां का जीवन त्याग, तपस्या और अटूट संकल्प का प्रतीक : सीएम

Thu, 06 Nov 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला। नारायणगढ़ की नई अनाज मंडी में आयोजित श्री राम रस कथा में साध्वी ऋतंभरा को प्रणाम करते म
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणगढ़। श्रीराम रस अमृत कथा के दूसरे दिन बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपनी पत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी के साथ कथा श्रवण करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा कि आज का दिन अत्यंत पवित्र और ऐतिहासिक है, क्योंकि आज गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व भी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने तीन सिद्धांत बताए नाम जपना, कीरत करनी और वंड छकना अर्थात् ईश्वर का स्मरण करना, ईमानदारी से कमाना और अपनी कमाई में से जरूरतमंदों के साथ बांटना। उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर पर हम सभी को गुरु नानक देव जी के इन उपदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए यह गर्व का विषय है कि उनके गृह क्षेत्र नारायणगढ़ में पद्मभूषण दीदी मां साध्वी ऋतंभरा तीन दिवसीय श्रीराम रसा अमृत कथा का वाचन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दीदी मां साध्वी ऋतंभरा का जीवन त्याग, तपस्या और अटूट संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने अपना जीवन सनातन धर्म और समाज सेवा को समर्पित किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री सनातन जागरण मंच नारायणगढ़ द्वारा इस धार्मिक आयोजन की प्रशंसा करते हुए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की और आयोजन समिति की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें