फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विवाहिता की पुरानी पोस्ट आई सामने, लिखा- काश मुझे समझ पाते

विज्ञापन
मृतका नैना की फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। कुराली गांव में विवाहिता नैना के ससुराल में फंदे पर लटके मिले शव के मामले में नया मोड़ आया है। विवाहिता के वीरवार को हुए अंतिम संस्कार के बाद जब परिजनों ने शुक्रवार को सोशल मीडिया खंगाला तो एक आखिरी पोस्ट सामने आई।
इस पोस्ट के जरिये विवाहिता नैना ने लिखा है कि मुझे किसी ने नहीं समझा, काश मुझे समझ पाते। इस पोस्ट के साथ एक दर्दभरा गाना भी लगाया था। जिसके बोल थे कि बड़े चिरां तों कुछ कहना तैनूं चौंदा सी, जो कदे कह ना मैं पाया। मैं डरदा सी कित्थे दूर ना तू हो जावे, तां ही तां कह नईयो पाया। यानि काफी समय से मैं तुम्हें कुछ कहना चाहता था, जो कभी कह नहीं पाया। मैं डरता था कि कहीं तू दूर ना हो जाए, इसलिए कह ही नहीं पाया। जगाधरी निवासी मुखर्जी पार्क निवासी विवाहिता नैना का शव 22 अप्रैल को अपने ससुराल कुराली गांव में फंदे से लटका मिला था। मृतका के पिता रोहित सैनी ने बेटी के पति, सास और देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या कर शव लटकाने का गंभीर आरोप लगाए है। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने पति गौरव सैनी, सास गुरमीत कौर व देवर सौरभ पर दहेज के लिए हत्या करने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारायणगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता जगाधरी के मुखर्जी पार्क निवासी रोहित सैनी ने बताया कि अपनी पुत्री नैना की शादी वर्ष 2018 में कुराली गांव निवासी गौरव सैनी के साथ की थी। उनका एक 6 साल का बेटा आरव भी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही सास गुरमीत कौर, देवर सौरभ और पति गौरव बेटी को कम दहेज लाने और शादी में कार न देने को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें