फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आज सजेंगे बाजार, दुकानदारों को खरीदारों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अक्षय तृतीय के लिए बाजार तो गुलजार हो गए हैं। ग्राहकों के नहीं आने से दुकानदारों के चेहरे मायूस हैं। इसका कारण सोने के दामों में वृद्धि बताया है। इसलिए लोग सोने की तरफ विशेष रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों को उम्मीद है कि अक्षत तृतीय पर लोग जरूर सोने की खरीदारी करेंगे और उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए सर्राफा व्यवसायियों ने आकर्षक ऑफर भी निकाले हैं। वहीं, दूसरी तरफ बैंक्वेट हाल में शादी समारोहों को लेकर पूरी तैयार चल रही है। अंबाला छावनी के अधिकतर बैंक्वेट हाल बुक हो गए हैं।
एक समय में यहां दो से तीन अलग-अलग शादियां होने की जानकारी मिली है। इसे लेकर भी बैंक्वेट हाल संचालकों द्वारा विशेष प्रबंधक किए गए हैं ताकि शादी में आने वाले बरातियों और परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

सुख-समृद्धि का प्रतीक है पर्व
अक्षय तिथि वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। मान्यता है कि इस अक्षय तृतीया के दिन किए गए दान-पुण्य और अच्छा कार्यों का क्षय नहीं होता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन नया काम शुरू करना बहुत ही शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त भी कहते हैं। इस दिन कोई भी शुभ काम बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है। इस दिन शादी, विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य बिना कोई मुहूर्त देखे किए जा सकते हैं। इस दिन सोना-चांदी खरीदना बहुत शुभ और अच्छा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में समृद्धि आती है और इसके अलावा लोग नए कपड़े भी खरीदते हैं। अक्षय का अर्थ होता है, कई गुना फल इस दिन दान पुण्य और गरीबों व ब्राह्मण को भोजन करवाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

फोटो-33
अबूझ मुर्हूत
मंगलवार को शाम 5.32 बजे से तृतीया तिथि शुरू हो गई है और 30 अप्रैल को दोपहर 2.13 बजे तक तृतीया तिथि रहेगी। उदया तिथि की वजह से अक्षय तृतीया 30 अप्रैल, दिन बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है।
गिरीश आहूजा, ज्योतिषी, अंबाला छावनी।
फोटो-34
कम रुचि

सोने के रेटों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण अधिकांश लोग खरीदारी नहीं करने आ रहे हैं। कुछ लोग आए हैं, उन्होंने छोटा-मोटा ही सामान लिया है। उम्मीद है कि अक्षय तृतीय पर इस बार भगवान की कृपा बरस जाए।
श्रीकांत, मंगतराम-निरंजन दास सर्राफ।
फोटो-35
अक्षत तृतीय को लेकर गहने आदि तैयार किए गए हैं। उम्मीद है कि लोग जमकर खरीददारी करेंगे। हालांकि सोने के भाव बढ़ने के कारण बाजार में अभी मंदी को दौर चल रहा है।
विज्ञापन

नरेश अग्रवाल, सराफा एसोसिएशन प्रधान, सिटी।
फोटो-
अक्षय तृतीय को लेकर छह से सात बुकिंग आई हुई हैं। अलग-अलग जगह पर सुबह से शाम तक विवाह-शादी सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
जीवनदीप सिंह सहगल, इंडियन रोलर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें