फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों में बारिश से बढ़ा जलस्तर: मारकंडा नदी उफान पर, खेतों में घुसा पानी; किनारों के पास न जाने की अपील

Wed, 05 Aug 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना (अंबाला)

सार

अंबाला में एक तरफ जहां नदी के उफान से चिंता बढ़ी है, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश ने लंबे समय से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी है। लगातार उमस और चिलचिलाती गर्मी से बेहाल आम जनजीवन को इस बारिश से सुकून मिला है।
विज्ञापन
मुलाना में उफान पर मारकंडा नदी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों में भारी बारिश का असर मैदानी इलाकों पर दिखने लगा है। इस कारण मारकंडा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है और नदी उफान पर आ गई है। मंगलवार दोपहर 12 बजे के बाद से ही नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन


दोपहर 4 बजे तक जलस्तर बढ़कर 7 फीट यानी करीब 28,000 क्यूसेक पर पहुंच गया, जो शाम 5:30 बजे तक और अधिक बढ़कर 8 फीट यानी 33,500 क्यूसेक तक पहुंच गया। नदी का पानी अपने किनारों से बाहर कई गांवों के खेतों में घुस गया है। इससे फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, प्रशासन और सिंचाई विभाग स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं और लोगों से नदी के किनारों के पास न जाने की अपील की गई है।

किसानों के खिले चेहरे
एक तरफ जहां नदी के उफान से चिंता बढ़ी है, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश ने लंबे समय से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी है। लगातार उमस और चिलचिलाती गर्मी से बेहाल आम जनजीवन को इस बारिश से सुकून मिला है। तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहाना हो गया है। यह बारिश अन्नदाताओं के लिए वरदान साबित हुई है। इस समय धान की फसल के लिए पानी की बहुत अधिक आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें