फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल दिल्ली कूच: किसान व प्रशासन तैयार, रहेगी ड्रोन से नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर किसानों द्वारा एक बार फिर दिल्ली कूच को लेकर सुरक्षा एजेंसियां एक बार फिर अलर्ट पर है। एक तरह जहां पुलिस प्रशासन ने माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते पहले ही तरह शंभू बॉर्डर पर सैंकड़ों जवानों सहित स्पेशल एजेंसियों को तैनात कर दिया है, वहीं किसानों ने भी पैदल कूच को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी रणनीति बना ली है। जत्थेबंदियों को तैयार कर लिया है कि कौन आगे रहेगा व कौन पीछे। शंभू बॉर्डर पर हरियाणा व पंजाब के दोनों तरफ से माहौल पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

आंसू गैस के गोले फेंकने वाले ड्रोन की भी हुई रिहर्सल ःफरवरी माह में किसानों के दिल्ली कूच को विफल बनाने वाले ड्रोन की भी बृहस्पतिवार को रिहर्सल हुई। सिटी के पुलिस लाइन मैदान में ड्रोन की मदद से गोले फेंककर रिहर्सल की गई। बाद में इसे भी शंभू बॉर्डर पर रखवाया गया है।
आईजी ने ली मीटिंग ः उधर, शंभू बॉर्डर पर चल रही तैयारियों का जायजा अंबाला रेंज के आईजी सिबाज कविराज ने भी लिया। उसके उपरांत अंबाला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों की मीटिंग लेकर उचित दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

सीआरपीएफ, आरएएफ सहित 11 सुरक्षा एजेंसियां व व्रज तैनात ःशंभू बॉर्डर पर एक बार फिर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रशासन की तरफ से 11 सुरक्षा एजेंसियां तैनात कर दी गई है। इनमें सीआरपीएफ, आरएएफ, एचएपी, आईआरबी, डीएसआरएफ, एमएबी शामिल है। इसके अलावा पांच जिले की एजेंसियां अल्फा, ब्रेवो, डेल्टा, चार्ली व एक महिला जवान की एजेंसी शामिल है। अंबाला के अलावा दूसरे शहरों से भी फोर्स को तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा कंटीली तारें, आंसू गैस के गोले फेंकने वाले व्रज वाहन आदि भी तैनात कर दिए गए है। हालांकि पहले भी शंभू पर फोर्स तैनात थी।
चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द, एबुलेंस भी रहेगी तैनात ःकिसानों के दिल्ली कूच को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां कर ली हैं। डॉ. हितार्थ ने बताया कि विभाग की ओर से 24 घंटे की शिफ्ट के अनुसार चिकित्सक नियुक्त किए गए हैं। इधर, नागरिक अस्पताल में भी स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। आपातकालीन स्थिति के लिए दो एबुलेंस शंभु टोल प्लाजा, एक एबुलेंस गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब, एक एबुलेंस कालका चौक और दो अन्य एबुलेंस ट्रांजिट पर लगाई गई हैं। ट्राॅमा सेंटर के ऊपर बने डेंगू वार्ड के मरीजों को भी शिफ्ट किया गया है। खाली वार्ड को आपातकालीन के लिए रखा गया है। अस्पताल में जरूरी दवाओं और अन्य जरूरी सामान की भी पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति कर ली गई है। अंबाला में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने भी अपनी तैयारियां की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें