फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वातानुकूलित होंगे सामुदायिक केंद्र व धर्मशालाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सामुदायिक केंद्रों व धर्मशालाओं को वातानुकूलित बनाया जाएगा। वहीं बिजली की समस्या के समाधान को लेकर छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर नगर परिषद ने प्रस्ताव तैयार किया है ताकि स्थानीय निवासियों को सुविधा मिल सके। इस योजना के तहत 15 सामुदायिक केंद्रों व धर्मशालाओं का खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक केंद्रों व धर्मशालाओं में नगर परिषद द्वारा एसी सिस्टम लगाए जाएंगे ताकि गर्मी के मौसम में लोग बिना किसी परेशानी के अपने शादी-विवाह सहित अन्य कार्यक्रम कर सकें। मौजूदा समय में अभी अंबाला छावनी में कोई भी सामुदायिक केंद्र व धर्मशाला वातानुकूलित नहीं है और न ही यहां पर सोलर पैनल लगे हैं। गर्मी के मौसम के दौरान ऐसी कई शिकायतें जन प्रतिनिधियों द्वारा कैबिनेट मंत्री के संज्ञान में आई थी और इसके बाद नप अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
प्रस्तावित सामुदायिक केंद्र व धर्मशालाएं ःअंबाला छावनी में जिन सामुदायिक केंद्रों व धर्मशालाओं को वातानुकूलित बनाया जाएगा और इनकी छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इनमें टूंडला मंडी, कुम्हार मंडी, रंगिया मंडी, नन्हेड़ा रामदासिया, रविदास धर्मशाला, बब्याल में महाराणा प्रताप धर्मशाला, छबियाना धर्मशाला, चंद्रपुरी नजदीक शिव मंदिर के पास धर्मशाला, खोजकीपुर धर्मशाला, रामपुर धर्मशाला, शाहपुर धर्मशाला व जाटव धर्मशाला सहित अन्य तीन सामुदायिक केंद्र व धर्मशालाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

एक करोड़ खर्च का अनुमान ः सामुदायिक केंद्रों व धर्मशालाओं में एसी सिस्टम लगाने पर 50 से 60 लाख रुपये और सोलर पैनल लगाने पर 40 से 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रस्ताव को जल्द मान्यता के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें