फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दूसरे वार्डों में भी चुनाव लड़ते दिख सकते हैं कई मौजूदा पार्षद

Wed, 07 Jan 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय। - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव के लिए निकाले गए वार्डों के ड्राॅ के बाद कई नेताओं की जमीन खिसक चुकी है। अब यह नेता दूसरे वार्डों से चुनाव लड़ने का मूड भी बना रहे हैं। यही नहीं मेयर पद के आरक्षण को लेकर भी सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच मेयर पद को लेकर अहम मुकाबला हो सकता है, इसको पार्टियों के नेता भी अपने स्तर पर तैयारी में जुटे हैं।
इन नेताओं ने वार्डों में अपनी जमीन तैयार करने के लिए लोगों से मिलना भी शुरू कर दिया है और कई कार्यक्रम भी यह नेता पहुंचने लगे हैं। वार्डबंदी के बाद कई मौजूदा पार्षदों से पुराने क्षेत्र भी छिन चुके हैं। अब नए क्षेत्र में वोट लेना भी इनके लिए चुनौती होगा। मेयर पद पर चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी में कई नेता आगे दिखने की होड़ में हैं।
विज्ञापन


- आजाद उम्मीदवार के तौर पर कई नामी चेहरे मैदान में दिखेंगे
कई ऐसे पार्षद और नेता भी निगम चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। इन नेताओं के वार्ड आरक्षित होने से यह नेता मेयर चुनाव को लेकर भी मैदान में दिख सकते हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों का भी यह गणित बिगाड़ सकते हैं, फिलहाल अभी इस प्रक्रिया में समय लग सकता है, लेकिन वार्डों में चुनाव लड़ने के लिए नेताओं का नाम आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


- वार्डों में बैनर-पोस्टर से भी दावेदारी जता रहे नेता
शहर में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के नेता अपने बैनर-पोस्टर लगाने लगे हैं। इन नेताओं की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। नई वार्डबंदी में मौजूदा और पुराने पार्षदों के वार्ड बदलने से नए कार्यकर्ताओं भी सामने आ रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं को नए वार्डों में खुद की जीत पक्की दिख रही है और वह इसकी जीत की दावेदारी कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने हाइकोर्ट में वार्डबंदी को चुनौती दी है। इस मामले में 21 जनवरी को सुनवाई होनी है। इसके बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने 22 जनवरी को मेयर पद आरक्षण को लेकर ड्राॅ रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें