फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 28 को मैदान में उतरेंगी मनप्रीत, पदक की उम्मीद

विज्ञापन
अंबाला की शॉटपुट ​खिलाड़ी मनप्रीत: स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। ग्लासगो, स्कॉटलैंड में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह है। अंबाला की शॉटपुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर 28 जुलाई को अपने मुकाबले के लिए मैदान में होंगी।
मनप्रीत कौर ने पहले भी शॉटपुट में देश का नाम रोशन किया है। वह 13 जुलाई को टोक्यो स्थित अपने प्रशिक्षण शिविर से स्कॉटलैंड के लिए रवाना हुई थीं। उनसे इस बार स्वर्ण पदक जीतने की प्रबल उम्मीद है। मनप्रीत अंबाला शहर के जसमीत नगर की निवासी हैं। वह एक बेटी की मां होने के बावजूद शॉटपुट में दो बार की राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं। अन्य भारतीय खिलाड़ी भी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद की पूजा 27 जुलाई को ऊंची कूद में अपनी चुनौती पेश करेंगी। भिवानी की सीमा कालीरमन और रोहतक की निधि रानी 28 जुलाई को चक्का फेंक स्पर्धा में उतरेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें