नारायणगढ़ में कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा छात्रावास का शिलान्यास करते हुए। प्रवक्ता
नारायणगढ़। महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी (एमएचयू) के चांदसौली स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र में मंगलवार को 5.58 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास किया गया। कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने विधिवत पूजन कर इसका शिलान्यास किया और परिसर में पौधरोपण भी किया।
प्रो. मल्होत्रा ने बताया कि बागवानी महाविद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए यह हॉस्टल बनाया जा रहा है। संवाद