फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टेंशन मंडी में गेहूं की लाखों बोरियां, बढ़ी टैंशन

Sat, 13 Aug 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारायणगढ़।
विज्ञापन
मंडी
विज्ञापन
नारायणगढ़। एक्सटेंशन मंडी नारायणगढ़ में लाखों बोरी गेहूं का स्टाक पड़ा है, जबकि बारिश का सीजन सिर पर है। दूसरी ओर धान का सीजन शुरू होने से पहले यदि यह बोरियां न उठाई गई, तो काफी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। इस स्थिति को लेकर कच्चा आढ़ती एसोसिएशन ने भी एतराज जताया है। गत गेहूं के सीजन में सरकारी एजेंसी हैफेड द्वारा नारायणगढ़ अनाज मंडी से खरीदी गई गेहूं का स्टॉक नारायणगढ़ एक्सटेशन मंडी में लगे होने के चलते नई अनाज मंडी के आढ़तियों में चिंता का विषय बना हुआ है। गेहूं का उठान हुए बिना आने वाले धान के सीजन में आढ़तियों को धान की ढेरियां लगाने बारे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एसोसिएशन के प्रधान तेजा सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में उपस्थित सभी आढ़तियों ने एक्सटेंशन मंडी में लगाई गई गेहूं की लाखों बोरियों के उठान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। प्रधान के अनुसार इस उठान के बारे में उन्होंने अनेकों बार हैफेड के उच्चाधिकारियों को लिखित गुहार लगाई है लेकिन अभी तक इस ओर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। तेजा सिंह के अनुसार यदि धान के सीजन से पूर्व यह उठान नहीं हुआ तो आढ़तियों को धान की ढेरिया लगाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सभी आढ़तियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर गेहूं के इस स्टाक का शीघ्र उठान करने की मांग की।
विज्ञापन

इस संदर्भ में सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड के एजीएम अकांउट्स एवं सेंटर इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि गेहूं के खरीद के सीजन में उनकी एजेंसी द्वारा लगभग साढ़े तीन लाख गेहूं से भरी बोरियों का स्टॉक एक्सटेशन मंडी में लगाया था। हैफेड के पास अपना गोदाम न होने के चलते मंडी के शेड में यह माल लगाना पड़ता है। गेहूं के उठान बारे में हैफेड के डीएम व अन्य अधिकारी प्रयासरत हैं। इस बारे में हैफेड के डीएम की अपील पर उपायुक्त अंबाला ने एफसीआई करनाल के डीएम से भी बात की थी, जिस पर एफसीआई अधिकारी ने इस माल को 15 सितंबर तक उठा लेने का आश्वासन दिया है। प्रधान तेजा सिंह ने कहा कि यदि जल्द ही यह अनाज नहीं उठाया गया, तो एसोसिएशन एजेंसी अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें