फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म माइकल मिश्रा को लेकर सामाजिक संगठनों ने निकाला रोष मार्च

Fri, 12 Aug 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
विज्ञापन
‌िपपिऊफिल्‍मम
विज्ञापन
बराड़ा/मुलाना। फिल्म माइकल मिश्रा में गलत टिप्पणी से एक विशेष वर्ग की धार्मिक भावनाएं आहत होने से संगठनों ने वीरवार को रोष मार्च निकाला। यह रोष मार्च डॉ. भीमराव अंबेडकर संयुक्त संघर्ष समिति हरियाणा व उप मंडल बराड़ा के सभी समाजिक संगठनों के सदस्यों ने निकाला और एसडीएम बराड़ा को पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान बिच्छा राम, बलकार सिंह व मोहन लाल परोचा ने कहा कि देश में दलितों पर आए दिन अत्याचार हो रहे हैं। वहीं महापुरुषों के साथ बेअदबी हो रही है, जिसे कोई भी समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से फिल्म में टिप्पणी की गई है, उससे समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मांग की कि फिल्म के कलाकार सहित अन्य जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर महिंद्र सिंह तंदवाली, मास्टर लहरी सिंह, दलीप चंद, मुकेश रायपुररानी, रवि अधोया, नरपत सिंह, रिंकू मचल, मोहन लाल परोचा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें