फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: झड़प के बाद व्यक्ति की ईंट मारकर हत्या

विज्ञापन
कलाल माजरी में मृतक रामनाथ के घर पर पुलिस की टीमें जांच करती हुई: सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नगर निगम के चुनावी माहौल के बीच कलाल माजरी में रविवार दोपहर को गली में खड़े युवक-युवती को टोकने पर व्यक्ति की ईंटें मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कलाल माजरी निवासी रामनाथ(55) के रूप में हुई। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि कुछ युवक आकर पहले तो व्यक्ति के साथ झगड़ा करते हैं। विरोध में व्यक्ति भी हाथ में हथौड़ी लेकर अपना बचाव करता दिख रहा है। युवक सिर में ईंटें मारकर व्यक्ति की हत्या कर देते हैं। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों पर हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक रामनाथ सिंह पंडित रविवार दोपहर करीब 4 बजे के बीच अपने घर पर मौजूद थे। पास ही एक शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान उनकी गली के बंद कोने में एक युवक व युवती खड़े थे। जब रामनाथ ने समाज की मर्यादा का हवाला देते हुए उन्हें वहां से हटने को कहा तो दोनों उनसे बहस करने लगे, हालांकि वहां से चले गए।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद युवक अपने तीन से चार साथियों के संग आकर रामनाथ से फिर बहस करने लगा। शोर सुनने के बाद परिजन भी बाहर आ गए। दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुई। युवकों ने ईंटे बरसाईं। कुछ ईंटें रामनाथ के लगने पर वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गए थे।
-
कपड़ा बाजार की दुकानों में रामनाथ करते थे अकाउंटेंट का काम

रामनाथ के तीन बच्चे हैं। वह कपड़ा बाजार की कुछ दुकानों में अकाउंटेंट का काम करते थे। इस हत्या के बाद परिजन ने रोष जताया। सूचना पाकर थाना सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार, चौकी नंबर 2 के इंचार्ज कुलदीप सहित जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने आसपास के इलाके के भी सीसीटीवी खंगाले हैं, जिसमें 4 से 5 युवक वारदात के बाद गली से भागते हुए साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है।
-

सीसीटीवी फुटेज में हमलावर युवक कैद हो गए है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। -सुरेश, थाना प्रभारी अंबाला सिटी
विज्ञापन


कलाल माजरी में मृतक रामनाथ के घर पर पुलिस की टीमें जांच करती हुई: सोशल मीडिया

कलाल माजरी में मृतक रामनाथ के घर पर पुलिस की टीमें जांच करती हुई: सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें