अंबाला। कैंट बस अड्डे के पास इनोवा कार की चपेट में आकर उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी बलराम तिवारी घायल हो गए। कार चालक टक्कर मारकर भाग गया। घायल को गंभीर हालत में लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह वेंटीलेटर पर है।
पड़ाव थाना पुलिस ने घायल की पत्नी सरिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सरिता तिवारी ने बताया कि 10 फरवरी को किसी कार्य से अंबाला आए थे। शाम 7:30 बजे जब वह अंबाला कैंट बस अड्डे के पास सड़क पार कर रहे थे कि अचानक सफेद रंग की इनोवा कार ने टक्कर मार दी थी। सरिता ने बताया कि उनके पति ही घर के कमाऊ सदस्य हैं। संवाद