फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मछलियां पकड़ रहे व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत

Sat, 20 Sep 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। शेरपुर सुलखनी गांव में ढलौर मार्ग पर स्थित तालाब में मछलियां पकड़ने गया एक व्यक्ति डूब गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमोद राणा पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। वहीं बीडीपीओ बराड़ा सुशील मंगला भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पहले डूबे व्यक्ति को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन ने गोताखोरों को बुलाया। काफी मशक्कत के बावजूद व्यक्ति का सुराग मिल पाया और शाम 7:30 बजे शव को तालाब से बाहर निकला। डूबने वाला व्यक्ति सुरेश (55 वर्ष) ढलौर गांव का निवासी था। वह तालाब पर मछलियां पकड़ रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि उसका कुर्ता तालाब किनारे पड़ा मिला, इसके बाद लोगों ने बताया कि वह तालाब में डूब गया है, जो व्यक्ति उसके साथ मछलियां पकड़ रहे थे, उन्होंने उसे डूबते देखा था। संवाद


ई-रिक्शा चुराने के मामले में युवक को जेल भेजा
अंबाला। कैंट के कच्चा बाजार से ई-रिक्शा चुराने के मामले में पुलिस ने पल्लेदार मोहल्ला निवासी गौरव व प्रगति विहार निवासी ऋषभ को काबू कर लिया। शुक्रवार कोर्ट में पेश करने के बाद युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में पीड़ित महिला ने 12 सितंबर को तहरीर देते हुए बताया था कि किसी अज्ञात ने उसकी ई-रिक्शा चुरा ली थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें