फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। नारायणगढ़-काला आम्ब मार्ग पर शाहपुर पुल के पास शुक्रवार सुबह पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले व्यक्ति प्रकाश की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि टक्कर लगते ही व्यक्ति उछलकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय मृतक अपनी गर्भवती पत्नी और 7 साल के बेटे के साथ बाजार सामान लेने जा रहा था। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतक की पत्नी मूल रूप से नेपाल की रहने वाली बिंदिया ने बताया कि वह ओर पति प्रकाश छोटी रसौर स्थित न्यू सैनी पोल्ट्री फार्म में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को वह अपने 7 साल के बेटे कृष्णा के लिए कपड़े खरीदने जा रहे थे। बिंदिया के अनुसार वह तीन महीने की गर्भवती है। बिंदिया ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद कार चालक मदद मांगने पर भी नहीं रुका। संवाद
विज्ञापन




अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक चालक मजदूर की मौत

अंबाला। अंबाला-नारायणगढ़ रोड पर टांगरी नदी के पास शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान साहब सिंह (50) के रूप में हुई। पहले तो गंभीर हालत को देखते हुए सिटी के नागरिक अस्पताल से सेक्टर-32 भेज दिया था, वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। पंजोखरा थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नरेश विहार निवासी निवासी कुलविंदर सिंह ने बताया कि पिता साहब सिंह (50) मेहनत-मजदूरी का काम करते थे। शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे बाइक पर सवार होकर कालाआम्ब नारायणगढ़ में रहने वाले अपने भाइयों से मिलने जा रहे थे। सुबह करीब 4 बजे जब वह टांगरी नदी पार कर जटवाड़ गांव के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें